कटिहार, जून 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले के 2 लाख 51 हजार 783 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि नई बढ़ी हुई दर से सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। समाज कल्याण विभाग के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार कटिहार जिले में जीवन प्रमाणीकरण करा चुके कुल 2,51,783 पेंशनधारी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। मई 2026 माह के पेंशन भुगतान के लिए कुल 29 करोड़ 31 लाख 46 हजार 100 रुपये की राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई है。 यह भी पढ़ें- जिले के पेंशधारियों के खाते में 37.80 करोड...