कटिहार, अप्रैल 19 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के छात्रों के लिए नई शैक्षणिक राह खुलने जा रही है। राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य के तहत जिले के सभी 16 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल का चयन किया गया है। अब इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में कुल 16 मॉडल स्कूलों के चयन से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। प्रत्येक मॉडल स्कूल में कक्षा नौ के लिए कम से कम 40 सीटों वाला एक विशेष सेक्शन अनिवार्य रूप से संचालित होगा। यह भी पढ़ें- जिले के 20 मॉडल हाईस्कूलों में 30 तक नामांकन इन सीटों पर चयन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.