कटिहार के हर स्कूल-कॉलेज में बनेगा मेरा युवा भारत नेटवर्क, 15 अगस्त तक चलेगा युवा पंजीकरण महाअभियान
कटिहार, जुलाई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत (माय भारत) अभियान को कटिहार में व्यापक जनभागेदारी के साथ सफल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक के बाद जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों को इस अभियान से जोड़ने का निर्देश जारी किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने इस संबंध में सभी प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने को कहा है। पत्र के अनुसार, 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक जिले में सघन पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़कर राष्ट्र निर्माण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.