कटिहार के स्कूलों मदरसों का जल्द होगा पंजीकरण
कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ अब पूरी तरह डिजिटल व्यवस्था के तहत मिलेगा। योजना में आवेदन से लेकर सत्यापन और प्रोत्साहन राशि के भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया एनआईसी द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। ऐसे में कटिहार जिले के सभी संबंधित विद्यालयों और मदरसों के लिए अपने संस्थान नोडल पदाधिकारी (आईएनओ) का पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में संस्थान विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन नहीं कर सकेंगे, जिससे पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक डॉ. अमीर आफाक अहमद फैजी ने स्पष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.