भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार, एक संवाददाता बिहार सरकार के गृह विभाग के आरक्षी शाखा द्वारा जारी अधिसूचना के तहत बिहार पुलिस सेवा के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार कटिहार में साइबर क्राइम पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत राम कृष्ण को अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बाढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, बाढ़ के पद पर तैनात आनंद कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक, उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अधिकारियों को अगले आदेश तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।इसके अतिरिक्त, पुलिस उपाधीक्षक विनोद राम को उच्च न्यायालय सुरक्...