कटिहार, सितम्बर 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। शिक्षक दिवस पर इस बार कटिहार जिले के लिए गौरव का क्षण होगा। शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए राज्यभर के 38 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया है। इनमें कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय अरिहाना के विशिष्ट शिक्षक विप्लव कुमार भी शामिल हैं। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन होने पर जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक द्वारा जारी पत्र के अनुसार चयनित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 8 बजे तक श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में उपस्थित होकर पुरस्कार ग्रहण करना होगा। इस संबंध में सभी चयनित शिक्षकों को आधिकारिक सूचना भेज दी गई है。 यह भी पढ़ें- नालंदा के शिक्षक सौरभ को पटना में ...