कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी स्कूलों को गुणवत्ता के नए मानक तक पहुंचाने की कवायद अब जमीनी रूप लेने लगी है। राज्य सरकार के निर्देश पर कटिहार जिले के प्रत्येक प्रखंड में चयनित मॉडल स्कूलों में "बेहतर शिक्षक" की तैनाती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लक्ष्य है कि मार्च के अंत तक चयन प्रक्रिया पूरी कर एक अप्रैल से नई शैक्षणिक व्यवस्था के साथ पढ़ाई शुरू कर दी जाए।शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मॉडल स्कूलों में उत्कृष्ट और प्रदर्शन आधारित शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। विभाग की ओर से चयन के लिए स्पष्ट मापदंड तय किए जा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित हो।सूत्रों के अनुसार बीपीएससी से चयनित शिक्षकों की रैंकिंग को प्राथमिकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.