कटिहार के नौनिहालों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी
कटिहार, जून 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार के निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ऐसे बच्चों की पहचान करने का अभियान तेज कर दिया गया है, जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की है। जिले के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के ऐसे बच्चों को चिन्हित करें, जिनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.