कटिहार, अप्रैल 12 -- कटिहार। कटिहार का नया रेलवे मजिस्ट्रेट गौरव कुमार बने हैं। वे न्यायिक सेवा के 30वें बैच के अधिकारी हैं और अपनी कार्यकुशलता व निष्पक्ष निर्णय के लिए जाने जाते हैं। पटना उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक उनका ज्युडिक्शन कटिहार के अलावा कोसी, दरभंगा, तिरहुत और भागलपुर डिवीजन रहेगा। समस्तीपुर मंडल के सेवानिवृत्त वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ओमप्रकाश सिंह के पुत्र बिहार ज्यूडिशियल सर्विसेज के 30वें बैच में बिहार में तीसरा रैंक लाकर नाम रौशन कर चुके हैं। उन्होंने बीए एलएलबी पटना के प्रतिष्ठित संस्थान चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से की थी। वे बचपन से पढ़ाई में अव्वल आते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...