कटिहार, जनवरी 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि घने कोहरे के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। कटिहार से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब सोलर ब्लिंकर, इलेक्ट्रॉनिक चेतावनी बोर्ड और गश्ती वाहनों की तैनाती की जाएगी, जिससे कम दृश्यता की स्थिति में भी वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। एनएचएआई मुख्यालय के निर्देश पर देशभर के सभी प्रमंडलों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसी क्रम में कटिहार सहित बिहार के एनएचएआई प्रमंडलों ने तैयारी शुरू कर दी है। 'इंजीनियरिंग और सुरक्षा जागरूकता' के तहत किए जा रहे इन उपायों का उद्देश्य कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और हादसों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.