कटिहार, अप्रैल 15 -- बिहार और बंगाल के लोगों के मिलेगा इसका लाभ कटिहार, एक संवाददातापूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटिहार और कुमेदपुर के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 ट्रिप चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 07540 कटिहार से कुमेदपुर के बीच 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन रात 21:30 बजे कटिहार से प्रस्थान कर 23:30 बजे कुमेदपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में ट्रेन संख्या 07539 कुमेदपुर से कटिहार के बीच 1 मई तक प्रतिदिन संचालित होगी, जो 1बजे कुमेदपुर से खुलकर 3 बजे कटिहार पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- हावड़ा के लिए ट्रेन के अतिरिक्त फेरे से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.