कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी
लखनऊ, जून 7 -- ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कटिहार-अमृतसर-कटिहार वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन तीन अतिरिक्त फेरों के लिए चलेगी, जिससे लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार 05736/05735 कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन पहले से चल रही थी। अब इसे 15, 22 और 29 जुलाई को कटिहार से और 17, 24 व 31 जुलाई को अमृतसर से चलाया जाएगा। इसमें तीन थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, पांच स्लीपर और चार जनरल के कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.