भागलपुर, मार्च 19 -- कटिहार, संवाददाता। मद्य निषेध टीम ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ कटिहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 पर संयुक्त छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी के दौरान 61 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि शराब को ट्रेन के माध्यम से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। हालांकि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.