भागलपुर, दिसम्बर 30 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 60 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो पुरुष एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित शराब कारोबार के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.