भागलपुर, मई 18 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाई है। छापेमारी के दौरान ग्राम डूमर स्थित धनगर बस्ती में अवैध रूप से संचालित चुलाई शराब निर्माण अड्डे का खुलासा हुआ। मध्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 45 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 1000 लीटर कच्चा मावा, उपकरण तथा भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। हालांकि उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मध्य निषेध विभाग की इस कार्र...