भागलपुर, मार्च 23 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अभिजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 4 अक्टूबर को वादी आनंद कुमार सिंह ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर बताया था कि उन्हें मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मुफस्सिल थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में 22 मार्च 2026 को हरीगंज चौक के पास से हरिग...