भागलपुर, मार्च 5 -- कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 136.225 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार को सूचना मिली थी कि ग्राम मिर्जापुर मखदूमपुर स्थित एक घर में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मिर्जापुर मखदूमपुर निवासी मुकेश ततमा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके घर से कुल 136.225 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 36.225 लीटर विदेशी शराब और 100 लीटर देसी शराब शामिल है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार ...