भागलपुर, फरवरी 19 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशन के बाद बिजली विभाग के पदाधिकारी हरकत में आए बतादे कि बारसोई थाना रोड स्थित ट्रांसफार्मर के समीप 11 हजार केवी बिजली तार में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। जिसे हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशन के बाद बिजली विभाग ने संज्ञान लेते हुए 11 हजार केवी के जर्जर तार को बदल दिया है। स्थानीय लोगों ने तार बदलने से राहत की सांस ली हैं। वही बतादे कि वह जर्जर तार को लेकर विधानसभा में भी मामला को उठाया है। ताकि गर्मी आने से पहले लोगों को बिजली का समुचित लाभ मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...