भागलपुर, मार्च 5 -- कटिहार,एक संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने मंगलवार को हाटे बाजारे एक्सप्रेस से 10.5 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 9,100 रुपये बताई गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सूत्रों से सूचना मिलने के बाद जब ट्रेन संख्या 13163 हाटे बाजार एक्सप्रेस कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 06 पर पहुंची, तब आरपीएफ पोस्ट ईस्ट के अधिकारी एवं जवानों ने डॉग स्क्वॉड तथा उत्पाद विभाग, कटिहार की टीम के साथ संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कोच संख्या एस 7 तथा जनरल कोच के अंडर-फिटिंग हिस्से से कुल 10.5 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की गई। शराब को कोच के नीचे छिपाकर रखा गया था। सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को...