भागलपुर, फरवरी 10 -- कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चाईबारी स्थित हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गया और चालक उसे करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक हनुमान मंदिर के समीप से नगर थाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए और ट्रक चालक के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी और लापरवाही के कार...