कटिहार : हसनगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू, 123 छात्रों के साथ पठन-पाठन का शुभारंभ
भागलपुर, जुलाई 15 -- कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट हसनगंज। हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ और महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई। उद्घाटन के अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आज सात नए डिग्री कॉलेजों का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल उद्घाटन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.