कटिहार : हर प्रखंड की तीन पंचायतों में गर्भवती महिलाओं की होगी निगरानी
भागलपुर, सितम्बर 26 -- कटिहार से चंदन कुमार कर्ण की रिपोर्ट जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए अब पंचायत स्तर पर गर्भवती महिलाओं की निगरानी की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 3 पंचायतों का चयन कर वहां गर्भवती महिलाओं और हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की पहचान की जाएगी। इन महिलाओं की लगातार निगरानी करते हुए सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के कर्मियों को सौंपी गई है। शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन सहित सभी प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बलरामपुर प्रखंड की सभी पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.