कटिहार : हरखा पोखर टोला में घूरा से लगी भीषण आग
भागलपुर, जून 10 -- हसनगंज से अभिषेक की रिपोर्ट हसनगंज। प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत अंतर्गत हरखा पोखर रामपुर कोशपाली वार्ड संख्या-05 में देर रात्रि हुई भीषण अग्निकांड में दो परिवारों का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में दो बेजुबान पशुओं के साथ बड़ी संख्या में बकरा-बकरी, मुर्गियां, बत्तख एवं अन्य घरेलू पशु-पक्षी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार मो हेबजूल रहमान व मो. उस्मान ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि मवेशी को मच्छर से बचने के लिए आग का घूरा लगाया गया था। देर रात्रि पशुओं का पांव लगने से घूरा की चिंगारी से भीषण आग लग गई, आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कुछ भी निकलना मुश्किल हो गया है और देखते ही देखते घर में रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.