कटिहार : स्मैक की बड़ी खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 20 -- 40लाख रुपए कीमत की 408 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद खगड़िया का रहने वाला है आरोपी 2साल से कर रहा है स्मैक का कारोबार कटिहार, एक संवाददाता। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कुर्सेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अरविंद केसरी के 25 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक परिचय ने ने बताया कि 19 अगस्त की शाम कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.