भागलपुर, अप्रैल 9 -- कटिहार, एक संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विभिन्न प्रमुख रेल मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के फेरों में भी वृद्धि की गई है, जिससे यात्रियों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। 05754/05753एनएफआर के अनुसारट्रेन नंबर 05754/05753 न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन स्पेशल ) 10 से 30 अप्रैल तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। यह ट्रेन 15-15 फेरों के साथ किशनगंज, बारसोई, समसी सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 22 कोचों वाली इस ट्रेन से सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए टर्न नंबर 04127/ 04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल भी चलाई जा रही है। यह ट्रेन अप्रैल से...