भागलपुर, मार्च 26 -- सेमापुर। संवाद सूत्र सेमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कारी कोसी भूमना धार नदी में स्नान करने के दौरान एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकरैली पंचायत के मधुबनी गांव निवासी मनोज परिहार (32 वर्ष) नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण प्रयास नाकाम रहे। घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों एवं गोताखोरों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.