कटिहार : स्टेशन पर मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
भागलपुर, सितम्बर 27 -- कुरसेला, कटिहार से शशिरमण कटिहार-बरौनी रेलखंड के कुरसेला स्टेशन पर रविवार दोपहर दो नंबर लाइन से पास कर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का शरीर दो हिस्सों में विभक्त हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुरसेला स्टेशन से अप ट्रैक पर मालगाड़ी गुजर रही थी। इसी दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक ने मालगाड़ी रोक दी। स्टेशन पर मौजूद जीआरपी पुलिस द्वारा शव को ट्रैक से हटवाने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कराया। बाद में स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर नवगछिया से जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.