भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार। एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुपर-पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओडी पदाधिकारियों एवं गश्ती वाहनों में तैनात पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की कार्यशैली, उपस्थिति एवं मुस्तैदी की जांच की गई। पुलिस निरीक्षक ने सभी को सतर्क रहते हुए नियमित गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत रात्री गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.