कटिहार : सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति की बची जान
भागलपुर, मई 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच 31 पर कोसी पुल कबीर मठ के समीप सोमवार की दोपहर मायके से पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही एक विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके पति की जान बच गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो साल के मासूम बेटी को छोड़ गई है। मृतका की पहचान कटरिया निवासी बिहार पुलिस कर्मी अनिमेष कुमार की पत्नी काजल कुमारी (25) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि काजल अपने पति के साथ बाइक से कुरसेला बस्ती पश्चिम टोला स्थित मायके से ससुराल कटरिया लौट रही थी। इसी दौरान कोसी पुल के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें काजल बाइक से सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से उसके सर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही अचेत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायल महिला को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.