भागलपुर, दिसम्बर 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। स्टेट हाईवे पर पीकअप वाहन की ठोकर से घायल साइकिल सवार किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक महादेव कुमार (15) पोठिया थाना क्षेत्र के नरहैया निवासी सुबोध महतो का पुत्र था। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। मृतक के पिता सुबोध महतो के मुताबिक महादेव रविवार की शाम बाजार से घर लौट रहा था, इसी क्रम में नवाबगंज नहर के निकट चांदपुर की ओर से आ रही केला लोड पीकअप अनियंत्रित होकर साइकिल सवार उनके पुत्र को रौंदा दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दुर्घटना में पीकअप भी पलटी कर गया। चालक पीकअप छोड़ फरार हो गया। वहीं घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी कुरसेला लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा किशोर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.