भागलपुर, जनवरी 8 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। जंगलाटाल ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में षष्ठम वित्त आयोग योजना के तहत लगभग एक वर्ष पूर्व निर्मित सड़क एक ही वर्ष में ध्वस्त हो गई है। ईंट सोलिंग,मिट्टी भराई एवं पीसीसी ढलाई से निर्मित यह सड़क नवंबर 2024 में वार्ड 11 महानंदा ढाला से जमा मस्जिद तक 4,86,700 रुपये की लागत से बनाई गई थी।स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई, जिसका परिणाम यह है कि सड़क एक साल भी नहीं टिक पाई। ग्रामीण जलीलुर रहमान एवं मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि यह सड़क लगभग एक वर्ष पूर्व मुखिया रोशन आरा द्वारा बनवाई गई थी, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की गई। बताया कि सड़क के किनारे मिट्टी भराई नहीं किए जाने के कारण सड़क नीचे से खोखली हो गई है, जो कभी भी पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.