मुंगेर, मई 6 -- कटिहार से अजय की रिपोर्ट मनसाही। हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में कुमारी कन्याओं के साथ-साथ 2000 से अधिक भक्तों की भीड़ रही। शोभा यात्रा में घोड़े, बाजे के साथ साथ विभिन्न तरह की झांकियां निकल गई एवं नृत्यगीत भी प्रस्तुत किया गया। कलश यात्रा हफलागंज के विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर दरवाजे पर खड़े थे। कलश यात्रा के समापन के बाद सभी कलश को यज्ञ स्थल पर रखा गया। संकीर्तन की शुरुआत गुरुवार की सुबह की जाएगी जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है यज्ञ को सफल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.