भागलपुर, फरवरी 10 -- मनसाही, एक संवाददाता। शिवरात्रि को लेकर मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी घासीटोला शिव मन्दिर के प्रांगण में मंदिर कमिटी के सदस्यों के साथ अंचलाधिकारी मो इस्माइल ने शांति समिति की बैठक की। बैठक में शिवरात्रि का पर्व एवं यहां आयोजित होने वाले संकीर्तन को श्रद्धा और शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की गई। बैठक में शिवरात्रि के आयोजन एवं संकीर्तन को लेकर कमेटी सदस्यों से लाइसेंस लेने की अपील की गई। सदस्यों को आई कार्ड लगाने एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की गई। विधि व्यवस्था बनाई रखने को लेकर कमेटी सदस्यों को द्वारा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की भी मांग की गई। प्रशासन ने समिति सदस्यों एवं आम लोगों से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और शांति भंग करने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। इस बैठक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.