भागलपुर, अप्रैल 1 -- कटिहार, एक संवाददाता समेली प्रखंड में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह पर शराब के नशे में अश्लील हरकत करने का आरोप सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने और स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया।स्वास्थ्य विभाग ने मामले की सूचना एसपी को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे ड्यूटी पर थे और नशे की हालत में अनुचित व्यवहार कर रहे थे। इधर, सिविल सर्जन ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉ. विनय कुमार सिंह को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद से हटा दिया है और दूसरे चिकित्सक को प्रभार सौंप दिया गया है। घटना के बाद शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि आ...