कटिहार : शराब और स्मैक तस्करी के खिलाफ तीन कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जून 6 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान बलिया बेलौन, कदवा और सालमारी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और स्मैक बरामद की है। इन अभियानों में कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा दो स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
बलिया बेलौन में 66.25 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार बलिया बेलौन थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्ति अवैध विदेशी शराब लेकर मीनापुर चौक की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही दोनों तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.