जमुई, मार्च 2 -- कटिहार निज संवाददाता। होली को लेकर विश्वविद्यालय एवं उसके अंतर्गत कार्यरत सभी महाविद्यालय चार मार्च तक बंद हो चुके हैं। राज्य सरकार ने होली पर्व को देखते हुए राज्यकर्मियों सहित विश्वविद्यालय के कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को फरवरी माह तक का वेतन मुहैया करा दिया। दूसरी तरफ पेंशनधारी पेंशन का इंतजार करते रह गए। पेंशनधारियों को जनवरी माह का भी पेंशन नहीं मिला है। शिक्षक नेता डॉ एस एन कर्ण, प्रोफेसर एसपी सिंह, डॉ देवानंद साह ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पेंशन मिलना चाहिए था। पेंशन के अभाव में होने वाली परेशानी का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दोहरे मापदंड पर चिंता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.