भागलपुर, दिसम्बर 10 -- कटिहार, एक संवाददाता शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार की रात्रि नगर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष नगर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कई होटलों में ठहरे हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच-पड़ताल की तथा होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। रात में अचानक किए गए इस औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंगल बाजार अमला टोला बड़ी बाजार न्यू मार्केट तथा दुर्गा स्थान के आसपास स्थित विभिन्न होटल में रजिस्टर एंट्री, पहचान पत्रों का सत्यापन और सीसीटीवी व्यवस्था की भी बारीकी से जांच की। थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अपराधात्मक गतिविधियों पर अंकुश लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.