भागलपुर, अगस्त 8 -- बारसोई (कटिहार) से मुदस्सिर नजर की रिपोर्ट शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध् निषेध थाना बारसोई अनुमंडल पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बारसोई रेलवे गुमटी के पास लगातार कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 13.560 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।मध् निषेध थाना बारसोई अनुमंडल के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात रेलवे गुमटी के आसपास विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अलग अलग कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से विदेशी शराब बरामद हुई।पहली कार्रवाई में पुलिस ने ऑफिसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की की 180 एमएल वाली 42 बोतलें, कुल 7.560 लीटर शराब बरामद की। इस मामले में फलका...