कटिहार : रामनवमी पर कोलासी में भव्य शोभा यात्रा, भगवा रंग में रंगा पूरा इलाका
भागलपुर, मार्च 26 -- कोढ़ा। प्रखंड के कोलासी सार्वजनिक हनुमान मंदिर से रामनवमी पूजा के अवसर पर कोलासी पुलिस की कड़ी निगरानी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथों में रामध्वज लिए शामिल हुए।शोभा यात्रा कोलासी से निकलकर नक्कीपुर, शिवाडीह, मकईपुर समेत आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः कोलासी सार्वजनिक हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.