भागलपुर, मई 16 -- बरारी (कटिहार) से दिलीप मिश्रा की रिपोर्ट बरारी प्रखंड अन्तर्गत सिक्कट पंचायत में मनरेगा कार्यस्थल पर आये मुंबई के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान टाटा इनस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंस के सामाजिक कार्य क्षेत्र से जुड़े तीन शोधार्थियों ने दौरा किया।बरारी मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी श्याम देव कुमार ने बताया की दौरे में शोधार्थी सौम्यदीपा बसाक शाना आबिद एवं कृषांगी पाटिल शामिल थीं।तीनों शोधार्थियों ने सिक्कट में मनरेगा कार्यस्थल पर मौजूद महिला जॉब कार्ड धारकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं कार्य अनुभव मजदूरी भुगतान रोजगार की उपलब्धता तथा सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।इस दौरान महिला श्रमिकों ने मनरेगा योजना के तहत मिलने वाले रोजगार कार्यस्थल की सुविधाओं तथा पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों को लेकर अपने ...