भागलपुर, जनवरी 11 -- कटिहार, एक संवाददाता। मालीगांव, गुवाहाटी में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कटिहार मंडल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडल का नाम रोशन किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री किरेन्द्र नरह एवं मैडम डीआरएम निवेदिता नरह के नेतृत्व में कटिहार मंडल ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपने समग्र प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। डांस प्रतियोगिता में कटिहार मंडल के प्रतिभागियों ने अपनी ऊर्जावान और मनमोहक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गोल्ड मेडल विजेता प्रतिभागियों में प्रियम अग्रवाल, डॉ. सौरभ सरकार, गौरव दीक्षित, अनुराग साद, माधुरी और प्रिया शामिल रहे। वहीं क्रिसमस थीम टेबल डेकोरेशन प्रतियोगिता में कटिहार मंडल को सिल्वर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.