भागलपुर, मार्च 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चुलाई एवं विदेशी शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लोहारपट्टी में कार्रवाई करते हुए टीम ने अखिलेश कुमार को 9 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं छीटाबाड़ी में छापेमारी के दौरान साबित देवी को 4 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। इसके अलावा अन्य टीमों ने भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आजमनगर थाना के बोला नीमोन से अमित कुमार साह को एक बाइक पर 3 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बलरामपुर थाना क्षेत्र के उफरैल में पूर्णिया निवासी विद्यानंद विश्वास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.