भागलपुर, मार्च 2 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि रविवार की देर रात को अचानक आग लगने से शिवानंदपुर पंचायत के मथुरापुर गांव में दो अलग-अलग जगह में आग लगने की घटना में आठ परिवार के दर्जनों घर जले लाखों की संपत्ति जलने की अनुमान। बता दे की दो अलग-अलग आग लगी की घटना में दर्जनों घर सामान सहित राख में तब्दील हो गया। जिसमें दो मवेशी भी आग के भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम एवं स्थानीय मुखिया कमरुल जमा ने कहा कि अग्निकांड पीड़ित परिजनों से मिले तथा स्थितिका जाऐजा लिया। तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अंचल पदाधिकारी से दूरभाष पर बातकी गई है। तथा तुरंत अग्निपथ परिवार को मुआवजा राशि की मांग की गई है। वही अग्निकांड से पीड़ित चिरीत कुमार दास, प्रभात कुमार दास, नारायण चंद्र दास, प्रदीप कुमार दास, जूली दास, महाबु...