भागलपुर, मार्च 9 -- फलका। एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित चुल्हायबाड़ी गांव में भू विवाद में मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन से अधिक नामजद लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज हुई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।प्रथम पक्ष की पार्वती देवी माली जिला-पूर्णिया निवासी ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया है कि फलका थाना क्षेत्र के हसेली में मेरा जमीन है।उक्त जमीन मेरे नाम से है एवं लगान रशीद भी है।जिसका अंचल अमीन द्वारा मापी करवाकर किला-खूंटा गाड़ा हुआ है।रविवार को इसी जमीन पर हीरालाल ऋषि,रशिक लाल ऋषि,संजय ऋषि, ललन ऋषि,महेंद्र ऋषि,सूरज ऋषि सभी चुल्हायबाड़ी निवासी मिलकर जबरन घर चढ़ा रहा था।घर चढ़ाने ...