भागलपुर, फरवरी 26 -- कटिहार, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत क्षेत्रीय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज एवं अररिया-चार जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, वंदे मातरम् के गायन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष मनोज राय द्वारा अंगवस्त्र देकर किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही कार्यशाला प्रभारी स्वदेश यादव, जिला प्रभारी प्रफुल्ल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.