भागलपुर, मार्च 21 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड में शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे आए बेमौसम आंधी तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र के दर्जनों किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की तैयार फसल खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई।तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण खड़ी फसलें पूरी तरह जमीन पर बिछ गई हैं।कई जगहों पर खेतों में पानी भर जाने से नुकसान और भी बढ़ गया है।खासकर मक्का की फसल गिरने के बाद उसमें सड़न लगने का खतरा बढ़ गया है।जिससे किसान काफी चिंतित और मर्माहत हैं।किसानों ने बताया कि इस बार उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी।लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान अजय मेहता राज किशोर यादव आशुतोष कुमार पप्पू मेहता अवधेश यादव माणिक मरांडी अवधेश साह महंथ सिंह बाबूलाल टुडू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.