भागलपुर, अप्रैल 18 -- मनिहारी(कटिहार) से मदन सिंह की रिपोर्ट झारखंड बिहार सीमांकन के विवाद मे बैजनाथपुर मौजा के सैकड़ो किसानो का पांच सौ एकड़ से अधिक भूमि पर लगे मकई धान का फसल लुट जाने का डर सताने लगा है । किसान मो मुस्तफा, अदालत अली,मतीन,मनारूल,निरंजन साह,दिलमोहन राज पाल तथा लोकमान आदि ने बताया कि बैजनाथपुर मौजा का खेसरा 2383,2384 वर्षो से झारखंड बिहार के सीमांकन विवाद मे उलझा हुआ है । हर वर्ष बिहार के किसान फसल लगाते हैं और झारखंड साहेबगंज के अंचल पदाधिकारी जबरन फसल कटवा लेते हैं । सभी किसानो ने बताया कि झारखंड के डीसी तथा कटिहार के जिलाधिकारी से मिलकर विवादित जमीन का पैमाईश कराने का कई बार गुहार लगा चूके हैं । परंतु आज तक विवादित खेसरा का सीमांकन नही हो सका है । सभी किसानो ने फसल कटाई से पहले सीमांकन कर विवाद समाप्त कराने का जिलाधिकार...