भागलपुर, अप्रैल 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत बभनी चौक स्थित मोहम्मद फिरोज आलम की मॉडर्न चाय दुकान में बिजली के शांर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान जलकर राख हो गई और अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं प्राणपुर प्रशासन द्वारा अग्निशमन की गाड़ी विलंब से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी देखी गई। जब तक दमकल की टीम पहुंची तब तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और दूर से ही काला धुआं दिखाई दे रहा था। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचे प...