मुंगेर, मई 6 -- सेमापुर से राणा की रिपोर्ट सेमापुर। संवाद सूत्रप्रखंड क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खासकर मक्का की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। समय पर तैयार हो रही फसल पर बारिश का ऐसा असर पड़ा है कि खेतों में खड़ी फसल गिरने लगी है और कई जगहों पर जलभराव के कारण फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, इस बार किसानों ने अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ मक्का की खेती की थी। बुआई से लेकर सिंचाई और देखभाल तक में किसानों ने काफी मेहनत और लागत लगाई थी, लेकिन अचानक हुई लगातार बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी जमा हो जाने के कारण पौधों की जड़ें कमजोर हो गई हैं, जिससे फसल का तेजी से नुकसान हो रहा है। स्थानीय किसान राजीव क...