भागलपुर, दिसम्बर 10 -- कटिहार, एक संवाददाता बरारी थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए मंगलवार को एक युवक को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया। अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि बताया गया कि थाना क्षेत्र के मिर्लिक टोला मरधिया में एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एक युवक को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से दो देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, दो मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी हथियारों की सप्लाई करने के उद्देश्य से इन्हें अपने पास रखे हुए था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य नेटवर्क व संपर्कों की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.